XAT Response Sheet 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट की रिस्पॉन्स शीट xatonline.in पर जारी, अंकन योजना जानें
Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 04:54 PM IST | 1 min read
एक्सएटी 2026 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए एक्सएटी आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जमशेदपुर ने एमबीए और पीजीडीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 की उत्तर पुस्तिका जारी कर दी है। एक्सएटी 2026 रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा का प्रश्न पत्र, सेक्शन-वाइज प्रश्न और उम्मीदवार के उत्तर शामिल हैं।
एक्सएटी रिस्पॉन्स शीट 2026 आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जारी की गई है। जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए एक्सएटी आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
XAT Marking Scheme 2026: अंकन योजना
उम्मीदवार इस लेख में एक्सएटी 2026 मार्किंग स्कीम की जांच कर सकते हैं:
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोड़ें।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक घटाएं।
- लगातार 8 प्रश्नों का उत्तर न देने पर 0.10 अंक काटें।
- सामान्य ज्ञान सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
प्रबंधन संस्थान ने बताया कि इस पुस्तिका में उत्तर कुंजी शामिल नहीं है। संस्थान जल्द ही अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक्सएटी 2026 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। एक्सएटी 2026 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।
एक्सएटी 2026 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 2 से 3 दिनों का समय भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एक्सएटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एक्सएटी 2026 स्कोरकार्ड 31 जनवरी से 31 मार्च तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
XAT 2026 Response Sheet: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एक्सएटी 2026 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एक्सएटी की वेबसाइट https://xatonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में एक्सएटी आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
- एक्सएटी उत्तर पुस्तिका जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच