XAT Registration 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 6, 2025 | 12:55 PM IST | 1 min read
एक्सएटी 2026 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों का नाम, ईमेल पता और मोबाइल नंबर जैसे विवरण की आवश्यक होगी।
Prepare for XAT with confidence! Download the FREE XAT Mock Test eBook featuring exam-pattern questions, practice tests, and expert insights to boost your score.
Download Ebookनई दिल्ली: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जमशेदपुर ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (XAT 2026) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in के माध्यम से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
XAT 2027: Mock Test | Essay Writing Practice Questions | GK Capsule: Aug | Sep | Oct
Latest: Decision Making Handbook | Section-wise Preparation Tips
New: Syllabus, Best Books | Topic-wise Question | Mock Test Series
Career Launcher: Race to 99%ile – 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी एक्सएटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। एक्सएटी रजिस्ट्रेशन फीस 2200 रुपये है। XLRI प्रोग्राम के लिए 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
एक्सएटी 2026 परीक्षा 4 जनवरी, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। देश भर के विभिन्न प्रबंधन कॉलेजों में एमबीए (MBA) और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए कैंडिडेट जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में शामिल हो सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, XAT के लिए कोई न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है, हालांकि अलग-अलग संस्थान अपने स्वयं के कट-ऑफ और शैक्षणिक मानदंड निर्धारित कर सकते हैं। एक्सएटी स्कोर का उपयोग 250 से अधिक संस्थानों द्वारा एमबीए और प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के किया जाता है।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी। प्रश्नपत्र में करीब 95 प्रश्न होंगे। एक्सएटी पेपर में वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग, डिसीजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड ऐंड डेटा इंटरप्रिटेशन और जनरल नॉलेज सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एक्सएटी 2026 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों का नाम, ईमेल पता और मोबाइल नंबर आवश्यक है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एक्सएटी 2026 एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एक्सएटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी