Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read
अगर आप JEE Main परीक्षा पास कर लेते हैं, तो IIT JEE के बाद आपके लिए करियर के कई अवसर खुल जाते हैं। आप भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए योग्य हो जाते हैं, जिनमें से कई किफायती फीस, छात्रवृत्ति कार्यक्रम और उत्कृष्ट प्लेसमेंट प्रदान करते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही पेपर 2 की फाइनल आंसर की भी जारी हो चुकी है। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होंगी।
जेईई मेन और एडवांस्ड परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के पास करियर के बहुत सारे विकल्प मौजूद रहते हैं। आइए जानते हैं...
1-इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (B.Tech/B.E.)
इंजीनियरिंग छात्रों के लिए यह सबसे लोकप्रिय होता है। अपनी रैंक के आधार पर आप निम्नलिखित संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं-
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान: अगर आपने JEE Advanced क्लियर किया है, तो यह रिसर्च और बेहतरीन प्लेसमेंट के लिए सबसे टॉप विकल्प है।
NITs और IIITs: जेईई मेन्स में अच्छी रैंक होने पर आप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी या ट्रिपल आईटी में कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस या कोर इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, सिविल) चुन सकते हैं।
GFTIs: अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थान भी अच्छे विकल्प हैं।
2-रिसर्च और प्योर साइंस (B.S./B.Stat./B.Math.)
अगर आपकी रुचि इन्वेंशन या रिसर्च में है, तो आप इन संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए विचार कर सकते हैं-
आईआईएससी बेंगलुरु - वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दुनिया के बेहतरीन संस्थानों में से एक है।
आईआईएसईआर (IISER) - आईआईएसईआर से आप 5 साल का इंटीग्रेटेड एमएस प्रोग्राम कर सकते हैं।
आईआईएसटी - अगर आप इसरो (ISRO) में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
3- आर्किटेक्चर (B.Arch)
यदि आपमें रचनात्मकता (Creativity) और गणित का अच्छा मेल है, तो JEE Mains Paper-2 के माध्यम से आप IITs, NITs और SPAs (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) में जा सकते हैं।
4- डिफेंस सर्विसेज
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) - जेईई की तैयारी के बाद एनडीए की लिखित परीक्षा पास करना आसान हो जाता है। आप भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी बन सकते हैं।
Technical Entry Scheme (TES): भारतीय सेना और नौसेना सीधे 12वीं के पीसीएम (PCM) और जेईई स्कोर के आधार पर बी.टेक के लिए आवेदन आमंत्रित करती है।
5- मैनेजमेंट (इंटीग्रेटेड प्रोग्राम)
कुछ छात्र इंजीनियरिंग के बजाय सीधे मैनेजमेंट में जाना चाहते हैं।
IPMAT: इसके जरिए आप आईआईएम इंदौर या रोहतक जैसे टॉप संस्थानों में 5 साल के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम (BBA+MBA) में प्रवेश ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल