VMMC Recruitment 2026: दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 470 पदों पर होगी भर्ती
Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 08:54 PM IST | 2 mins read
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल ने सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत 470 पदों पर रेगुलर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली :
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट के 470 पदों पर रेगुलर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।
यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत सफदरजंग अस्पताल में 439 पद और इसके सैटेलाइट सेंटर -रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (RHTC), नजफगढ़ में 31 पद शामिल हैं।
VMMC SJH SR Application Form: पात्रता मानदंड
सीनियर रेजीडेंट पदों के लिए आवेदन वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री, डिप्लोमा या डीएनबी होना अनिवार्य है। डेंटल सर्जरी के लिए एमडीएस डिग्री आवश्यक है। अभ्यर्थियों का कार्यभार संभालने से पहले दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) या दिल्ली डेंटल काउंसिल (DDC) में पंजीकरण होना चाहिए।
आयु सीमा की गणना की कट-ऑफ तिथि 25 नवंबर 2026 रखी गई है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 50 वर्ष और ओबीसी के लिए 48 वर्ष तय की गई है।
Safdarjung Hospital Doctor Jobs 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में NEFT/RTGS/IMPS/UPI के माध्यम से जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन पत्र सभी स्व-प्रमाणित दस्तावेजों और भुगतान रसीद के साथ 25 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक सफदरजंग अस्पताल के डायरी एंड डिस्पैच सेक्शन (गेट नं. 2 के पास) में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा करना अनिवार्य है।
VMMC SJH SR Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और वेतनमान
सीनियर रेजीडेंट पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन 60 अंकों की एक घंटे की वस्तुनिष्ठ (MCQ) स्क्रीनिंग परीक्षा और 40 अंकों के विभागीय मूल्यांकन या इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और एक चौथाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। अंतिम चयन दोनों के कुल अंकों के आधार पर बनी मेरिट सूची से होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये का प्रारंभिक वेतन तथा अन्य सरकारी भत्ते प्राप्त होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार