VITEEE Result 2026: वीआईटीईईई रिजल्ट आज शाम 7 बजे होगा जारी, vit.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 8, 2026 | 11:19 AM IST | 1 min read
वीआईटीईईई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) आज, 8 मई को शाम 7 बजे वीआईटीईईई 2026 के नतीजे घोषित करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in या viteee.vit.ac.in पर जाकर अपना वीआईटीईईई स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑनलाइन अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage | Practice Test
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
वीआईटीईईई 2026 परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई। इस दौरान, उम्मीदवारों ने बीटेक में दाखिले के लिए विभिन्न पालियों में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा दी। रिजल्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
VITEEE Result 2026: वीआईटीईईई रिजल्ट के बाद क्या?
वीआईटीईईई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। जो उम्मीदवार अच्छी रैंक हासिल करेंगे, वे वीआईटी के विभिन्न कैंपस जैसे वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में बीटेक सीट पाने के पात्र होंगे।
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन के लिए तैयार रहना चाहिए। जिन उम्मीदवारों की रैंक बेहतर होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होंगे।
VITEEE 2026 Result: वीआईटीईईई रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ से आईडी लॉगिन करें।
- वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच