VITEEE BTech Counselling 2025: वीआईटीईईई बीटेक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन viteee.vit.ac.in पर शुरू
Saurabh Pandey | May 4, 2025 | 01:02 PM IST | 2 mins read
वीआईटी देश भर के विभिन्न वीआईटी परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। संस्थान ने 20 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में वीआईटीईईई 2025 परीक्षा आयोजित की थी।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Nowनई दिल्ली : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने वाआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE 2025) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने VITEEE BTech Counselling 2025 प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में स्थित वीआईटी परिसरों में बीटेक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार VITEEE रिजल्ट्स में अपनी रैंकिंग के आधार पर काउंसलिंग के दौरान विशिष्ट परिसर, कार्यक्रम और श्रेणी का चयन कर सकते हैं।
VITEEE 2025: रैंक सूची
VITEEE 2025 में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर रैंक सूची तैयार की जाएगी। फाइनल रैंक अत्यंत सावधानी से निर्धारित की जाती है, इसलिए पुनर्रैंकिंग और पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। न तो उम्मीदवार के मूल अंक और न ही उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
VIT को रैंक को रोकने और एक से अधिक बार उपस्थित होने वाले या परीक्षा देने के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार है।
VITEEE BTech Counselling 2025: उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन VITEEE 2025 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से प्राप्त रैंक के आधार पर किया जाता है। चयनित उम्मीदवार अपनी रैंकिंग के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। वे विशिष्ट परिसर, कार्यक्रम और फीस की श्रेणी के लिए विकल्प दे सकते हैं। आवंटन ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान प्राप्त रैंक, दी गई वरीयता और उपलब्धता के आधार पर होगा।
1 लाख तक की रैंक वाले उम्मीदवार सभी चार परिसरों, VIT - वेल्लोर, VIT - चेन्नई, VIT - AP और VIT - भोपाल में काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। 1 लाख से ऊपर की रैंक वाले उम्मीदवार केवल VIT - AP, VIT - भोपाल परिसरों में काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।
VITEEE BTech 2025: एग्जाम डिटेल्स
वीआईटी देश भर के विभिन्न वीआईटी परिसरों द्वारा पेश किए जाने वाले बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। संस्थान ने 20 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में वीआईटीईईई 2025 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा