Foreign Language Training: युवाओं को विदेशी भाषा के प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी- मुख्य सचिव
Press Trust of India | October 15, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि स्कूली छात्र, आईटीआई छात्र, चिकित्सा और नर्सिंग क्षेत्रों से जुड़े युवा और अन्य इच्छुक व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें।
नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को अधिकारियों को राज्य के युवाओं को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान बर्द्धन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को वैश्विक रोजगार की जरूरतों के लिए प्रशिक्षित करना और उनके लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करना है।
उन्होंने कहा, “विदेशी भाषा प्रशिक्षण को कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए ताकि स्कूली छात्र, आईटीआई छात्र, चिकित्सा और नर्सिंग क्षेत्रों से जुड़े युवा और अन्य इच्छुक व्यक्ति इसका लाभ उठा सकें।”
कार्मिक और वित्त विभागों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने और विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने एक उच्च-गुणवत्ता वाला कार्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया जिसे ‘हाइब्रिड मोड’ के माध्यम से संचालित किया जा सके।
उन्होंने शिक्षा विभाग को उत्तराखंड के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों और राजीव नवोदय विद्यालयों में अंग्रेजी के अलावा विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षण देने की योजना बनाने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को देहरादून, अल्मोड़ा और बागेश्वर में कौशल विकास और रोजगार कार्यालय द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे विदेशी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का राज्य भर में विस्तार करने और हर जिले में एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का भी निर्देश दिया।
राज्य में वर्तमान में जर्मन और जापानी भाषाओं के लिए कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं और जल्द उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में अतिरिक्त केंद्र खोलने की योजना है। मुख्य सचिव ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए दून विश्वविद्यालय में विदेशी भाषाओं का अध्ययन कर रहे छात्रों की सेवाओं का उपयोग करने का भी सुझाव दिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार