UKPSC VO Admit Card: जारी हुआ उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 6, 2024 | 05:49 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशुचिकित्साधिकारी (VO) ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। आयोग की तरफ से किसी भी परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड डाक की मदद से नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा तिथियां
उत्तराखंड वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 21 और 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 वेटनरी ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर जाना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही एक आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जाना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर वेटनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी