Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण व चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी
Santosh Kumar | August 20, 2026 | 02:39 PM IST | 1 min read
राउंड 1 की प्रक्रिया 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 24 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह काउंसलिंग एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
राउंड 1 की प्रक्रिया 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू हुई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ, उसी विंडो में चॉइस फिलिंग भी पूरी करनी होगी।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 के रिजल्ट 27 अगस्त को
राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और फीस पेमेंट की प्रक्रिया 24 अगस्त को शाम 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद, 25 और 26 अगस्त को डेटा प्रोसेसिंग होगी। राउंड 1 के रिजल्ट 27 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उनके लिए संबंधित कॉलेजों में एडमिशन पक्का करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन फीस व सिक्योरिटी अमाउंट का पेमेंट क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश
नीट यूजी में पास होने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उत्तराखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों को स्टेट कोटा सीटों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन ध्यान से करें।
यूके नीट-यूजी काउंसलिंग से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी। राउंड 2, राउंड 3 और 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' की तारीखें और पूरी प्रक्रिया बाद में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
अगली खबर
]NEET Retest 2026: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की ‘ओएमआर शीट’ में कोई छेड़छाड़ नहीं, सरकार ने अदालत में दी जानकारी
उच्च न्यायालय दो नीट उम्मीदवारों द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इसमें उन्होंने खुद के साथ-साथ ''प्रभावित उम्मीदवारों" के लिए हटाए गए कुछ प्रश्नों के लिए अतिरिक्त अंक देने और एनटीए को समाप्त करने की मांग की थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच