UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट घोषित, upsssc.gov.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | December 5, 2025 | 09:57 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, क्वालिफाइंग स्टेटस और टोटल मार्क्स शामिल हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) ने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक्टिव है। यूपी पेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
पीईटी 2025 यूपी में ग्रुप बी और ग्रुप सी की अलग-अलग नौकरियों के लिए क्वालिफाइंग एग्जाम है। जो उम्मीदवार यह एग्जाम पास करेंगे, उन्हें यूपीएसएसएससी पीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जो 3 साल के लिए वैलिड रहेगा।
UPSSSC PET Cutoff 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोरकार्ड विवरण
यूपीएसएसएससी पेट स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, क्वालिफाइंग स्टेटस और टोटल मार्क्स शामिल हैं। आयोग ने यूपी पेट रिजल्ट के साथ ही यूपीएसएसएससी पीईटी कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 राज्य के 48 जिलों में 91 सेंटर्स पर आयोजित किया गया। इस एग्जाम के लिए कुल 25 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया, जिनमें से 19 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने टेस्ट दिया।
Also read UPSSSC PET Result 2025 (Out) Live: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जारी, संभावित कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट जानें
UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर ओपन होगा।
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 लॉगिन क्रेंडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार स्कोरकार्ड में अपने अंक जांचें और डाउनलोड करें।
UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी मार्किंग स्कीम
यूपीएसएसएससी पीईटी ऑब्जेक्टिव-टाइप एग्जाम है जिसमें कुल 100 अंको के लिए 100 एमसीक्यू सवाल थे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही जवाब के लिए 1 मार्क दिया जाता है, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाते हैं।
यूपी पेट एग्जाम 6-7 सितंबर को चार शिफ्ट में हुआ। प्रोविजनल आंसर की 9 सितंबर को जारी की गई, और 11-17 सितंबर तक आपत्तियां स्वीकार की गईं। फाइनल आंसर की नवंबर में जारी की गई, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।
अगली खबर
]Rajasthan Patwari Result 2025 (Out) LIVE: राजस्थान पटवारी रिजल्ट घोषित, फाइनल आंसर की जारी, दस्तावेज सत्यापन
बोर्ड चेयरमैन आलोक राज के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के मुताबिक, आरएसएसबी पटवारी रिजल्ट 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’