UP SI Final Result 2026: यूपी एसआई फाइनल सिलेक्शन लिस्ट uppbpb.gov.in पर जारी, 200 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | November 16, 2026 | 01:50 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई भर्ती परीक्षा 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), पीएसी प्लाटून कमांडर और फायर सर्विस सेकंड ऑफिसर भर्ती 2020-21 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद घोषित किया गया है।
इसमें कुल 200 उम्मीदवारों को सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के पद के लिए चुना गया है, जबकि 3 उम्मीदवारों को पीएससी में प्लाटून कमांडर के रूप में चुना गया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। यह सूची रोल नंबर के अनुसार पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
UPSI Final Result 2026: फाइनल रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी पुलिस एसआई फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब फाइनल रिजल्ट पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां लिस्ट में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें।
- यदि उम्मीदवार का नाम लिस्ट में है तो उसे सफल माना जाएगा।
यह परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1 सितंबर 2026 को दिए गए फैसले के अनुपालन में जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश से जुड़े 138 अभ्यर्थियों को 2 नवंबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया गया था। इनमें से 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थी इन दोनों चरणों में सफल हुए।
इसके बाद इन 129 अभ्यर्थियों और पहले से डीवी/पीएसटी में सफल 149 अभ्यर्थियों समेत कुल 278 उम्मीदवारों को 5 नवंबर 2026 को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी