UPUMS Nursing Officer Answer Key 2024: यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर की upums.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 7, 2024 | 01:57 PM IST | 1 min read
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा, जबकि एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस), सैफई ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब यूपीयूएमएस की आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की आंसर के संबंध में कोई भी सुझाव या आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2024 तक है। यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर आंसर की डाउनलोड करके उम्मीदवार परीक्षा में अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
आंसर की के खिलाफ प्राप्त किसी भी वैध आपत्ति पर विचार करने के बाद विषय विशेषज्ञों का पैनल इसकी जांच करेगा, यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा।
UPUMS Nursing Officer Answer Key 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपीयूएमएस की आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सीबीटी 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने परीक्षा क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें।
- उत्तर कुंजी के संबंध में कोई सुझाव या आपत्ति हो तो 10 जून 2024 तक जमा करें।
UPUMS Nursing Officer Recruitment: कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीयूएमएस नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत कुल 535 पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। रिक्तियों की कैटेगरी वाइज संख्या नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 200 पद
- ओबीसी - 165 पद
- एससी - 109 पद
- एसटी - 11 पद
- ईडब्ल्यूएस - 50 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच