UPTET Result 2026 Live: यूपी टीईटी रिजल्ट जल्द @upessc.up.gov.in; क्वालिफाइंग मार्क्स, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 01:02 PM IST | 1 min read
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के परिणाम का एग्जाम में शामिल हुए 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। यूपीईएसएससी की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपीटीईटी यूपीटेट 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी 2026 का आयोजन पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2, 3 और 4 जुलाई को किया गया था। यूपी टेट 2026 के लिए पंजीकृत कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों में से 2 लाख से अधिक कैंडिडेट अन्य राज्य के थे। कुल 17,70,714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड में आवेदक का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम, योग्यता अंक, श्रेणी, कुल अंक और विषयवार अंक सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। यूपी टेट में सफल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा और वे राज्य में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आयोग ने अभी तक यूपी टेट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यूपीटीईटी 2026 में असफल अभ्यर्थी आगे आवेदन कर सकेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPTET Result 2026: डाउनलोड चरण
यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकेंगे:
- ऑफिशियल यूपीईएसएससी वेबसाइट पर विजिट करें।
- यूपीटेट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
August 20, 2026 | 01:02 PM IST
up tet result 2026: डाउनलोड चरण
- यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और फिर सबमिट करें।
- यूपीटीईटी 2026 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
August 20, 2026 | 11:45 AM IST
uptet ka result kab aaega: क्या यूपी टीईटी परीक्षा 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
August 20, 2026 | 11:00 AM IST
uptet ka result kab tak aaega: लॉगिन क्रेडेंशियल
यूपी टेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- रोल नंबर
- पासवर्ड
August 20, 2026 | 11:00 AM IST
UPTET Result 2026 Live: यूपी टेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?
यूपीटेट रिजल्ट 2026 आयोग द्वारा जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद updeled.gov.in या upessc.up.gov.in पर जाकर यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड जांच सकेंगे।
अगली खबर
]UKPSC FRO 2025 DV Schedule: यूकेपीएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर डीवी शेड्यूल psc.uk.gov.in पर जारी, निर्देश जांचें
उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, इंडेक्स कार्ड, चेक और नाम में भिन्नता के संबंध में घोषणा पत्र के 2 सेटों के साथ अन्य संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज लाने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’