Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 09:56 AM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे।

नई दिल्ली: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी (FRO) संयुक्त परीक्षा 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूकेपीएससी एफआरओ डीवी का आयोजन 7 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक प्रथम दो दिन दो पालियों में और अंतिम दिन एक पाली में किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा। आयोग द्वारा 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक कराई गई मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। यूकेपीएससी एफआरओ 2025 मेन्स रिजल्ट 17 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “दस्तावेजों का सत्यापन आवेदन पत्र में किए गए दावों एवं प्रस्तुत की गई ऑनलाइन वरीयता प्रपत्र के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं वरीयता प्रपत्र (Post Preference sheet) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।”
आयोग ने तिथि और पाली के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं। प्रथम शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे और द्वितीय शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। यूकेपीएससी एफआरओ डीवी 2025 के लिए कुल 179 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, इंडेक्स कार्ड, चेक और नाम में भिन्नता के संबंध में घोषणा पत्र के 2 सेटों के साथ अन्य संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज लाने होंगे। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की उम्मीदवार रद्द कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं: