Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 02:28 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसकी मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) यानी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। यह सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है।
यूपीएसएसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही सिटी स्लिप देख पाएंगे। इसलिए परीक्षा शहर की जानकारी देखने से पहले मुख्य परीक्षा की फीस जरूर जमा करें।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की सूचना है, इसे मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र न समझा जाए। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में अभ्यर्थियों को जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैलिड प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।