Trusted Source Image

UP School News: शिक्षक दिवस पर यूपी में बंद किए गए 26000 स्कूलों में कार्यक्रम करेगी सपा - अखिलेश यादव

Press Trust of India | August 20, 2026 | 08:46 AM IST | 2 mins read

अखिले यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य को शिक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) सहित नई प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत है।

सपा प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/अखिलेश यादव)
सपा प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/अखिलेश यादव)

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में शिक्षक दिवस पर बंद किए गए सभी 26 हजार स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। अखलेश ने आरोप लगाया कि स्कूल बंद किए जाने से पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के लोगों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

सपा प्रमुख ने गोमती नगर इलाके में एक भागवत कथा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे पार्टी कार्यकर्ता सभी बंद स्कूलों तक पहुंचेंगे। हम कल कार्यक्रम की जानकारी जारी करेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने स्कूल तो खोले, लेकिन वहां पर्याप्त शिक्षक और सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाई।

उन्होंने कहा, “आपने बच्चों के लिए स्कूल खोले हैं, लेकिन वहां न तो शिक्षक हैं और न ही सुविधाएं। आप क्या उम्मीद करते हैं? उनका भविष्य कैसे बनेगा?” यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य को शिक्षा और कृत्रिम मेधा (एआई) सहित नई प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत है।

Also readGen Alpha Protests: यूपी के उन्नाव में खराब भोजन, पेयजल समस्या, शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने दिया धरना

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादन ने कहा, “यह नई प्रौद्योगिकी और एआई का युग है। क्या हमारे मुख्यमंत्री एआई जानते हैं? शायद उन्हें लगता है कि ‘ए’ का मतलब उनका अपना नाम या किसी विपक्षी नेता का नाम है। यह कुछ भी नहीं है।”

राज्य में हाल में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक है और कुछ गलत होने पर चुप रहने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “नई पीढ़ी में कोई झिझक नहीं है। अगर कुछ गलत है, तो वे उसे गलत कहते हैं।”

इस दौरान अखिलेश ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के उस विचार का उल्लेख किया कि जिसमें कहा गया अगर बुराइयों को खत्म करना है तो उन्हें बुरा कहा जाना चाहिए। यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने जीवन और समाज में विकास तथा सुधार चाहती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications