Santosh Kumar | August 19, 2026 | 07:11 PM IST | 1 min read
पीएम मोदी ने कहा था, "कोचिंग कक्षाएं गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों पर बोझ हैं। हम विभिन्न परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग उपलब्ध कराएंगे।"

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस पहल को लागू करने के बारे में थी, जिसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में इस पहल की घोषणा की थी।
मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक का मकसद "एक ऐसा मंच बनाना था, जिससे देश भर के छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और व्यवस्थित तैयारी की सुविधा मिल सके।"
80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की।
पीएम ने कहा, "कोचिंग कक्षाएं गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों पर बोझ हैं। हम विभिन्न परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग उपलब्ध कराएंगे।" पीएम ने इन परिवारों को आश्वस्त किया कि वे कोचिंग पर खर्च होने वाले "हजारों करोड़ रुपये" बचा सकते हैं।
पीएम ने कहा कि हमारे पास डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना है; हमारे पास उत्कृष्ट प्रतिभा और शिक्षक हैं। इन संसाधनों को एक साथ लाकर हम देश के युवाओं को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए एक संपूर्ण नेटवर्क का निर्माण करने जा रहे हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह संयुक्त भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत कुल लगभग 3,951 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar