UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट कब आएगा? परिणाम में देरी पर उम्मीदवारों ने उठाए सवाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | August 20, 2026 | 04:28 PM IST | 2 mins read
कई उम्मीदवार सोशल मीडिया और दूसरे मंच के जरिए सवाल उठा रहे हैं, वे आयोग से रिजल्ट के संबंध में स्पष्टता और आधिकारिक घोषणा की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग ने यूपीटेट रिजल्ट की घोषणा के लिए अभी तक कोई आधिकारिक डेट तय नहीं की है। यूपीटीईटी परीक्षा में 17.7 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब परिणाम में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।
आयोग ने 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की। उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। आपत्तियों की जांच के बाद, अभी फाइनल आंसर की और नतीजे तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
UPTET Ka Result Kab Aaega: यूपीटीईटी का रिजल्ट कब आएगा?
पहले उम्मीद थी कि यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जुलाई के आखिर में या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके तीसरे सप्ताह या इसी सप्ताह जारी होने की बात हो रही है।
उम्मीदवार नतीजों में हो रही देरी से परेशान हैं। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया और दूसरे मंच के जरिए सवाल उठा रहे हैं, वे आयोग से स्पष्टता और आधिकारिक घोषणा की मांग कर रहे हैं, यूपीटेट रिजल्ट शिक्षक भर्ती के लिए अहम है।
UPTET Result 2026: रिजल्ट व शिक्षक भर्ती अधिसूचना की मांग
उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी रिजल्ट जल्द जारी करने और यूपी में 60,000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। यूपीटीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, मार्क्स, क्वालिफिकेशन स्टेटस और अन्य जानकारी जैसी डिटेल्स होंगी।
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी।
जनरल और ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 60% (150 में से 90 मार्क्स) हैं, और ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व-सैनिक कैटेगरी के लिए 55% (82 मार्क्स) हैं। सफल उम्मीदवारों को क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच