Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 11:45 AM IST | 1 min read
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के परिणाम का एग्जाम में शामिल हुए 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। यूपीईएसएससी की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर यूपीटीईटी यूपीटेट 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीटेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। यूपीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी 2026 का आयोजन पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2, 3 और 4 जुलाई को किया गया था। यूपी टेट 2026 के लिए पंजीकृत कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों में से 2 लाख से अधिक कैंडिडेट अन्य राज्य के थे। कुल 17,70,714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड में आवेदक का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम, योग्यता अंक, श्रेणी, कुल अंक और विषयवार अंक सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। यूपी टेट में सफल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा और वे राज्य में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आयोग ने अभी तक यूपी टेट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यूपीटीईटी 2026 में असफल अभ्यर्थी आगे आवेदन कर सकेंगे। यूपीटीईटी परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकेंगे:
यूपीटेट 2026 स्कोरकार्ड जल्द ही upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा। उत्तीर्ण अंक, अंकन योजना और लॉगिन विवरण से संबंधित नवीनतम अपडेट देखें।
August 20, 2026 | 11:45 AM IST
नहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
August 20, 2026 | 11:00 AM IST
यूपी टेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
August 20, 2026 | 11:00 AM IST
यूपीटेट रिजल्ट 2026 आयोग द्वारा जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आधिकारिक घोषणा के बाद updeled.gov.in या upessc.up.gov.in पर जाकर यूपीटीईटी 2026 स्कोरकार्ड जांच सकेंगे।
उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, इंडेक्स कार्ड, चेक और नाम में भिन्नता के संबंध में घोषणा पत्र के 2 सेटों के साथ अन्य संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज लाने होंगे।
Abhay Pratap Singh