UPTET Admit Card 2026: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड admitcards.upessc.org पर जारी, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस
Santosh Kumar | June 30, 2026 | 08:02 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अब admitcards.upessc.org और upessc.up.gov.in के माध्यम से अपने यूपी टीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने यूपीटीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब admitcards.upessc.org और upessc.up.gov.in के माध्यम से अपने यूपी टीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक तीन दिनों तक ऑफलाइन, ओएमआर शीट-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों को यूपीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। यूपीईएसएससी ने यूपी टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
यूपी टेट 2026 परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 जुलाई को केवल सुबह की शिफ्ट होगी।
UPTET Admit Card 2026: रिपोर्टिंग टाइम, आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली का प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे तथा द्वितीय पाली का प्रवेश द्वार दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर 3 फोटो एवं एक पहचान पत्र (जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड, या आधार कार्ड) की मूल प्रति तथा एक छायाप्रति लेकर उपस्थित होना होगा।
UPTET Hall Ticket 2026: यूपीटीईटी परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस
उम्मीदवारों को क्लिपबोर्ड या हार्डबोर्ड/कार्डबोर्ड (जिस पर कुछ भी लिखा न हो) और काले रंग की स्याही वाला बॉलपॉइंट पेन साथ लाना होगा। उम्मीदवार काले बॉलपॉइंट पेन के अलावा किसी अन्य तरह की स्याही का इस्तेमाल न करें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफ़ोन, किसी भी तरह की कलाई घड़ी, धातु वाली कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीज सेंटर पर लाने की अनुमति नहीं है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान नकल से संबंधित कोई सामग्री पाई जाती है, तो उसे न केवल परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा, बल्कि आयोग की आगामी परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
अगली खबर
]RRB Group D Result 2026 (Out) LIVE: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट घोषित, जोन-वार मेरिट जारी, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सीबीटी में किए गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र