LiveTrusted Source Image

UPTET Admit Card 2026 (Out) LIVE: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड जारी @upessc.up.gov.in; एग्जाम गाइडलाइंस, ड्रेस कोड

Santosh Kumar | June 30, 2026 | 08:02 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को यूपीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

यूपीटेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीटेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UPTET Admit Card 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने आज यूपी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना यूपीटेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटेट 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। यूपीटेट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी उम्मीदवारों के लिए इसका प्रिंट आउट लेना और इसे अपने पास रखना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को यूपीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। यूपीईएसएससी ने यूपी टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली का प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे तथा द्वितीय पाली का प्रवेश द्वार दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPTET Hall Ticket 2026: यूपी टीईटी 2026 एग्जाम शेड्यूल

यूपी टेट 2026 परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 जुलाई को केवल सुबह की शिफ्ट होगी।

पेपर-1 प्राइमरी लेवल (कक्षा 1-5) के लिए और पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6-8) के लिए होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी प्रूफ जैसे-आधार, वोटर आईडी; और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले जाएं।

Also readUPPSC Assistant Town Planner Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

UPTET Admit Card 2026: यूपी टेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार यूपीटेट हॉल टिकट में विवरण जांचें और प्रिंट आउट लें।

UPTET Dress Code 2026: यूपीटीईटी ड्रेस कोड 2026

यूपी टीईटी हॉल टिकट पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा डेट, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और एक फोटो होगी। अगर प्रवेश पत्र में कोई गलती मिलती है, तो तुरंत यूपीईएसएससी को इस बारे में सूचित करें।

उम्मीदवारों को सादे और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। आधी आस्तीन वाली शर्ट या सादे टॉप, हल्के रंग के कपड़े और बिना हील वाले सैंडल या चप्पल पहनें। भारी गहने, घड़ी, टोपी, धूप का चश्मा या धातु वाली चीज़ें पहनने से बचें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना यूपीटेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटेट एडमिट कार्ड 2026 व परीक्षा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

June 30, 2026 | 07:43 AM IST

UP TET Admit Card Download: यूपी टीईटी एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली का प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे तथा द्वितीय पाली का प्रवेश द्वार दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

June 30, 2026 | 07:33 AM IST

UP TET Exam City 2026: यूपी टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी

उम्मीदवारों को यूपीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। यूपीईएसएससी ने यूपी टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।

June 30, 2026 | 07:14 AM IST

UPTET 2026 Admit Card: यूपीटेट एडमिट कार्ड लिंक 2026

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना यूपीटेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

June 30, 2026 | 07:13 AM IST

UPTET Admit Card 2026:यूपी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने आज यूपी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications