UPSSSC VDO 2023 Document Upload: यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू
Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 02:57 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती के लिए दस्तावेज दस्तावेज केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम (ई-मेल, डाक, व्यक्तिगत प्रस्तुति आदि) से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 6 मई 2026 तक अपने सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
दस्तावेज सत्यापन के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों द्वारा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने के महत्वपूर्ण निर्देश निम्नलिखित हैं-
- यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती के लिए दस्तावेज दस्तावेज केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम (ई-मेल, डाक, व्यक्तिगत प्रस्तुति आदि) से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने का लिंक केवल निर्धारित तिथि एवं समय अवधि तक ही सक्रिय रहेगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। दस्तावेज अपलोड करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थी द्वारा भेजे गए दस्तावेज स्वीकार्य नहीं होंगे तथा दस्तावेज अपलोड न करने वाले अभ्यर्थियों के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- यदि किसी उम्मीदवार के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र अलग-अलग हैं, तो अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र को एक साथ स्कैन कर एक पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड करना होगा। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि पीडीएफ फाइल का न्यूनतम आकार 200 केबी तथा अधिकतम आकार 2 MB से अधिक नहीं होना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करते समय अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन के समय भरे गए विवरण (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षिक विवरण आदि) तथा अपलोड किए गए दस्तावेजों में समानता हो। अपलोड किए गए अभिलेखों की सत्यता, वैधता और प्रामाणिकता का पूर्ण दायित्व अभ्यर्थी का होगा। आयोग किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी के अभिलेखों का सत्यापन करा सकता है तथा अभिलेखों के असत्य, अवैध, कूटरचित अथवा भ्रामक होने की स्थिति में अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।
- अभ्यर्थी द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों के संबंध में आयोग द्वारा आवश्यकतानुसार स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
दस्तावेजों की मूल प्रति अपलोड करना अनिवार्य
आयोग अथवा नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अभ्यर्थी को अपलोड किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अभिलेखों की मूल प्रति प्रस्तुत न करने पर चयन के किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।
इंटरनेट, सर्वर, डिवाइस या अन्य तकनीकी कारणों से उत्पन्न समस्या के लिए आयोग उत्तरदायी नहीं होगा। अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षित है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया समय से पूरी कर लें।
अगली खबर
]UPSC ESE Mains Exam 2026: यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी, 21 जून को एग्जाम, जानें टाइमिंग
प्रारंभिक परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई और इसके परिणाम 26 फरवरी को घोषित किए गए। अब, जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, वे 21 जून को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज