Trusted Source Image

UPSC ESE Mains Exam 2026: यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी, 21 जून को एग्जाम, जानें टाइमिंग

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 10:22 AM IST | 2 mins read

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 21 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जबकि दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यूपीएससी ईएसई परीक्षा इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी ईएसई परीक्षा इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) की मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई और इसके परिणाम 26 फरवरी को घोषित किए गए। अब, जो उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, वे 21 जून को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के लिए आयोजित की जाती है।

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 21 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर-I (कन्वेंशनल प्रकार) होगा। यह पेपर 300 अंकों का होगा।

उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पहुंचना चाहिए और लेट एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। इसमें इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर-II (कन्वेंशनल) होगा, जो भी 300 अंकों का होगा।

UPSC ESE Admit Card 2026: यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड डेट

कुल मिलाकर मेन्स परीक्षा 600 अंकों की होगी। यह डिस्क्रिप्टिव प्रकार की परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों को विस्तृत उत्तर लिखने होते हैं। यूपीएससी ईएसई परीक्षा 3 चरणों में प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) से पूरी होती है।

उम्मीदवार अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देखते रहें। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।

Also readUPSC NDA, CDS 1 Admit Card 2026: यूपीएससी एनडीए, एनए और सीडीएस 1 का एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी

UPSC ESE Mains Exam 2026: चयन प्रक्रिया, कुल रिक्ति

प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जबकि मुख्य परीक्षा पारंपरिक प्रश्नपत्रों पर आधारित होती है। सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया का कुल वेटेज 1,300 अंकों का होता है।

यूपीएससी ईएसई परीक्षा के माध्यम से, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग शाखाओं में लगभग 474 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण भी शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications