Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 02:41 PM IST | 1 min read
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण/मौखिक परीक्षा शामिल है। अंतिम चयन दोनों चरणों के संयुक्त स्कोर के आधार पर होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा, 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षाएं 19 जून से 21 जून तक आयोजित की जाएंगी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। समय सारिणी में विषयवार तिथियां, समय और परीक्षा का प्रकार (वर्णनात्मक या वस्तुनिष्ठ) दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट से आधिकारिक समय सारिणी को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि और दिन | विषय | समय |
19.06.2026 (शुक्रवार) | सामान्य अंग्रेजी (वर्णनात्मक/Descriptive) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
सामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक/Descriptive) | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | |
20.06.2026 (शनिवार) | सामान्य अर्थशास्त्र-I (वर्णनात्मक/Descriptive) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
सांख्यिकी–I (वस्तुनिष्ठ/Objective) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | |
सामान्य अर्थशास्त्र-II (वर्णनात्मक/Descriptive) | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | |
सांख्यिकी–II (वस्तुनिष्ठ/Objective) | दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक | |
21.06.2026 (रविवार) | सामान्य अर्थशास्त्र-III (वर्णनात्मक/Descriptive) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
सांख्यिकी-III (वर्णनात्मक/Descriptive) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक | |
भारतीय अर्थशास्त्र (वर्णनात्मक/Descriptive) | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | |
सांख्यिकी–IV (वर्णनात्मक/Descriptive) | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक |
Also read JMI Free UPSC Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए आवेदन आज से शुरू
परीक्षा समय सारिणी में उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।