UPSSSC Stenographer Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की जारी, 28 जनवरी तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024, स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए 22 जनवरी से आपत्ति विंडो भी सक्रिय कर दी गई है।
यूपीएसएसएससी प्रोविजनल स्टेनोग्राफर आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर आंसर की ऑब्जेक्शन विंंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी 2026 को चुनौती दे सकते हैं। ऑपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई है। समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेंस एग्जाम 20 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आशुलिपिक मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 20.01.2026 को संपन्न लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। प्रोविजनल आंसर की 28.01.2026 तक उपलब्ध रहेगी।”
यूपी स्टेनोग्राफर आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। आयोग यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 1,224 रिक्त पदों को भरेगा।
UPSSSC Stenographer Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ टैब पर क्लिक करें।
- आशुलिपिक मुख्य परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर चुनौती दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच