Trusted Source Image

UPSSSC JA City Intimation Slip 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 22, 2026 | 05:03 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है।

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस एग्जाम 1  फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस एग्जाम 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) ने 22 जनवरी को विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा-2024 के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की शहर सूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा यूपी जूनियर असिस्टेंट 2024 मेंस एग्जाम 1 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस सिटी स्लिप 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले/ शहर की जांच कर सकते हैं।

आयोग ने कहा कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जांच सकेंगे। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।”

Also readUPSSSC PST/PET Dates: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ गार्ड पीईटी/पीएसटी डेट्स जारी, परीक्षाएं 10 फरवरी से

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि मुख्य परीक्षा हेतु जनपद की जानकारी के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना संबंधित विवरण जारी कर दी गई है। परीक्षा शहर सूचना डाउनलोड करने की सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।”

यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन प्रदेश के 9 जिलों आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद व वाराणसी में किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।

UPSSSC Junior Assistant Mains Exam City Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मेंस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ पर क्लिक करें।
  • जूनियर सहायक सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण की सहायता से सिटी स्लिप जांचें।
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications