UPSSSC Sachiv Grade-II Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती पंजीकरण upsssc.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 24, 2024 | 01:33 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 24 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
इसके बाद आवेदन पत्र में वांछित सुधार और शुल्क समायोजन के लिए उम्मीदवारों को 31 मई तक समय दिया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPSSSC Sachiv Grade II Recruitment 2024 रिक्तियों का विवरण
यूपीएसएसएससी सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, विभाग उत्तर प्रदेश में सचिव श्रेणी 3 ग्रेड 2 के कुल 134 पदों को भरना है।
UPSSSC Sachiv Grade II Recruitment 2024 Online आयुसीमा
यूपीएसएसएससी सचिव भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Also read UPSC CAPF 2024: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती के लिए आवेदन upsc.gov.in पर शुरू, अंतिम तिथि 14 मई
UPSSSC Sachiv Grade II आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
- सचिव मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी