UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने परीक्षाओं, इंटरव्यू का कैलेंडर upsssc.gov.in पर किया जारी

Saurabh Pandey | August 3, 2026 | 09:03 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी ने अगस्त 2026 से दिसंबर 2026 तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और इंटरव्यू का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर अगस्त से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें ग्रुप सी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का शेड्यूल दिया गया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये भर्ती परीक्षाएं अगस्त से दिसबंर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ को सीधे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह कैलेंडर नोटिस बोर्ड सेक्शन में उपलब्ध है।

UPSSSC Exam, Interview Calender 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।
  3. अब आयोग द्वारा प्रस्तावित परीक्षाओं और इंटरव्यू कैलेंडर 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  5. अंत में परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।

Also read SSC JE Final Result 2025: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 1731 कैंडिडेट्स चयनित

UPSSSC Exam, Interview Calender 2026: परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा का नाम
प्रस्तावित तिथि एवं समय
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा
9 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा
23 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
अनुदेशक फिटर पद के लिए साक्षात्कार
अगस्त, 2026 में प्रस्तावित
अनुदेशक ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) पद के लिए साक्षात्कार
अगस्त, 2026 में प्रस्तावित
अनुदेशक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटिनेंस पद के लिए साक्षात्कार
अगस्त, 2026 में प्रस्तावित
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा
1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की हिन्दी आशुलेखन और टंकण परीक्षा
1 सितंबर 2026 से प्रस्तावित
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा
20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा
20 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित
वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा
27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा
27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित
अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) पद के लिए इंटरव्यू
माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित
अनुदेशक टर्नर पद के लिए साक्षात्कार
माह सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026
माह अक्टूबर में प्रस्तावित
अनुदेशक मशीनिष्ट पद के लिए इंटरव्यू
माह अक्टूबर, 2026 में प्रस्तावित
प्लाटून कमाण्डर/ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा
22 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा
22 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा
29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
मोहर्रिर मुख्य परीक्षा
29 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित
लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा
20 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रस्तावित
विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा
20 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा
माह दिसंबर, 2026 में प्रस्तावित


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]