UPSSSC: यूपी में सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | July 2, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा जनपद (शहर) की अग्रिम सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अपना परीक्षा शहर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी परीक्षा शहर की डिटेल्स देखने के साथ-साथ इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन में साफ तौर पर निर्देश दिया है कि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना परीक्षा शहर चेक करने से पहले मुख्य परीक्षा की तय फीस जरूर जमा कर दें।
यूपीएसएसएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की यह अग्रिम सूचना मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं है। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में उम्मीदवारों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास वैध प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड भी उम्मीदवार तभी डाउनलोड कर पाएंगे जब उनका मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा होगा।
UPSSSC Assistant Boring Technician City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परीक्षा सेगमेंट के अंतर्गत संबंधित विकल्प (सिटी स्लिप लिंक) पर क्लिक करें।
- अब मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें, क्योंकि फीस जमा करने के बाद ही लिंक एक्टिव होगा।
- फीस जमा करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- अब अंत में अपनी एग्जाम सिटी स्लिप देखें और डाउनलोड करें।
UPSSSC Assistant Boring Technician City Slip 2026: मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है सुविधा
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के होमपेज पर जाकर 'Examination' सेगमेंट के अंतर्गत संबंधित विकल्प पर क्लिक करके अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज कर परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड करने का यह विकल्प आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराया गया है।
Also read UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर-की upsssc.gov.in पर जारी
UPSSSC ABT Exam Date: 12 जुलाई को तीन जिलों में होगी परीक्षा
लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक नियंत्रण में सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों को भरने के लिए यह मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयोग ने बताया है कि यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 3 जनपद तय किए गए हैं, जिनमें गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच