Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 10:24 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भेषजिक मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त कैडर) मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2026) और बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2024) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ने प्रोविजनल आंसर की 2026 की मास्टर सेट पीडीएफ जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की पर लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेज के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी भेषजिक 2026 मुख्य परीक्षा 29 जून को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) 2026 मुख्य परीक्षा 29 जून को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, बीसीजी तकनीशियन 2024 मुख्य परीक्षा 30 जून को कराई गई थी।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी 7 जुलाई तक 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। आपत्तियां दर्ज कराने के संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से विंडो लॉगिन करके निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जांच सकते हैं: