Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 09:18 AM IST | 1 min read
बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (TELECOM & FINANCE) भर्ती 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर बीएसएनएल एसईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल है।
बीएसएनएल एसईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 पदों को भरा जाएगा।
बीएसएनएल एसईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: