Trusted Source Image

ICAR AIEEA PG Phd Admit Card 2026: आईसीएआर एआईईईए पीजी पीएचडी एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 4 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 08:32 AM IST | 2 mins read

आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) पीजी और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE) जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जाकर आईसीएआर एआईईईए पीजी पीएचडी एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

आईसीएआर एआईईईए पीजी एडमिट कार्ड 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जांच सकते हैं।

ICAR AIEEA PG and AICE PhD 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षापरीक्षा तिथिपरीक्षा पालीपरीक्षा समय
एआईईईए पीजी4 जुलाई 2026प्रथम पालीसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
एआईसीई - जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी)4 जुलाई 2026द्वितीय पालीदोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

Also readAIBE 21 Result 2026: एआईबीई 21 रिजल्ट 15 से 18 जुलाई के बीच आने की उम्मीद, अंतिम उत्तर कुंजी जल्द

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त (मोड़ना, फाड़ना आदि) न करें तथा उसमें अंकित किसी भी प्रविष्टि में कोई परिवर्तन न करें। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के लिए एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

यदि किसी अभ्यर्थी को आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 एडमिट कार्ड 2026 एवं एआईसीई पीएचडी 2026 प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा icar@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर जाएं।

ICAR AIEEA PG Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar पर जाएं।
  • होमपेज पर, आईसीएआर पीजी/ आईसीएआर पीएचडी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कैंडिडेट प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications