Trusted Source Image

Haryana HTET Admit Card 2026: एचटेट एडमिट कार्ड पीजीटी के लिए htet.eapplynow.com पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read

हरियाणा एचटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचटेट 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एचटेट 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने लेवल 3 - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए 1 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com के माध्यम से एचटेट पीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा एचटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के अनुसार, लेवल 1 (पीआरटी) और लेवल 2 (टीजीटी) के लिए एचटेट एडमिट कार्ड आज यानी 2 जुलाई को जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

HTET PGT Admit Card 2026: परीक्षा कार्यक्रम

एचटेट परीक्षा 4 और 5 जुलाई को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। लेवल-3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 5 जुलाई को लेवल 2 (TGT) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल 1 (PRT) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।

Also readHPCET 2026 Counselling: एचपीसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि बढ़ी, himtu.ac.in पर जल्द करें आवेदन

हरियाणा एचटेट परीक्षा राज्य भर में बनाए गए 383 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुल पंजीकृत 2,33,294 उम्मीदवारों में से 1,66,137 महिला और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। लेवल-3 के लिए 73091 कैंडिडेट, लेवल-2 के लिए 119141 उम्मीदवार और लेवल-1 के लिए 41062 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट लाना होगा। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र एवं विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। नवीनतम अपडेट के लिए www.bseh.org.in पर विजिट कर सकते हैं।

HTET Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, डाउनलोड एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • अब, लेवल का चयन करें और लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करें, एचटेट एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications