Trusted Source Image

HPCET 2026 Counselling: एचपीसीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि बढ़ी, himtu.ac.in पर जल्द करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read

बी आर्किटेक्चर, बीटेक (लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) और एमटेक एंड एम फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

एचपी सीईटी 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 18 जून से शुरू है। (प्रतीकामक-फ्रीपिक)
एचपी सीईटी 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 18 जून से शुरू है। (प्रतीकामक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एचपीटीयू प्रवेश-सह-काउंसलिग फॉर्म 2026 जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in के माध्यम से एचपीसीईटी काउंसलिंग 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एचपीसीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पाठ्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई और 25 जुलाई निर्धारित की गई है। एचपीटीयू ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि अंतिम तिथि के बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा। इससे पहले, एचपी सीईटी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम 30 जून निर्धारित थी और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 18 जून, 2026 से शुरू है।

HP CET Counselling 2026: काउंसलिंग प्रक्रिया

एचपी सीईटी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया यहां जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readJCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें

विश्वविद्यालय द्वारा एचपीसीईटी 2026 परीक्षा 9 और 10 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी और एटपीसीईटी 2026 रिजल्ट 21 मई को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

HPTU Admission 2026: संशोधित कार्यक्रम

नीचे सारणी में एचपी सीईटी काउंसलिंग 2026 रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:

कोर्स का नामअंतिम तिथि
अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामबीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बीफार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी, बीएचएमसीटी, बीबीए एवं बीसीए7 जुलाई 2026
(शाम 5 बजे तक)
पोस्टग्रेजुएट प्रोग्रामएमबीए, एमबीए (टूरिज्म एंड एचएम), एमएससी फिजिक्स, एमएससी एनवायरमेंट साइंस, एमए/ एमएससी इन योगा एंड फार्म डी
बी आर्किटेक्चर, बीटेक (लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) और एमटेक एंड एम फार्मेसी25 जुलाई 2026
(शाम 5 बजे तक)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications