Trusted Source Image

RRB Group D Result 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें; लेटेस्ट अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 01:09 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक आज शाम 6:00 बजे सक्रिय कर दिया जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट पीईटी के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी ग्रुप डी मेरिट लिस्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट पीईटी के लिए पात्र हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार 1 जुलाई से अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक आज शाम 6:00 बजे सक्रिय कर दिया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, योग्यता स्थिति और प्राप्त अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकेंगे।

RRB Group D Result: लेटेस्ट अपडेट

सीबीटी में सफल उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने के पात्र हैं। रेलवे ने आरआरबी ग्रुप डी परिणाम के साथ ही मेरिट सूची पीडीएफ और जोनवार कट-ऑफ अंक भी अपलोड कर दिए हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित कीगई थी।

Also readRRB NTPC Graduate CBT 2 City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
आरआरबी ग्रुप डी 2026 का परिणाम आरआरबी जोन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया गया है, न कि किसी एक केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से। परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 10,822,423 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी विभिन्न ग्रुप डी पदों पर कुल 32,438 रिक्तियों को भरेगा।

RRB Group D Result 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट (सीईएन 8/2024)” लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • कैंडिडेट रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण (ME) सहित कुल चार चरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications