Trusted Source Image

UP Co-operative Bank Exam Date 2026: यूपी संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।

यूपी कंबाइंड को-ऑपरेटिव बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जाम (स्पेशल) 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी कंबाइंड को-ऑपरेटिव बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जाम (स्पेशल) 2026 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन) 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, लिखित परीक्षा 20 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले सेवा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://upcisb.upsdc.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड के संबंध में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस व रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मेल द्वारा दिया जाएगा।

UP Combined CoOperative Banking and Technical Services 2026 Exam Date - परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा पाली व समयपद का नामसंस्थान का नाम
120 जुलाई 2026
(सोमवार)
प्रथम पाली -
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
सहायक/ कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/ क्लेरिकल स्टाफ)जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
2द्वितीय पाली -
दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
जूनियर प्रबंधकजिला सहकारी बैंक लिमिटेड
321 जुलाई 2026
(मंगलवार)
प्रथम पाली -
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
सहायक इंजीनियर (सिविल)उ. प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड
4द्वितीय पाली -
दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
सहायक/टाइपिस्टजिला सहकारी बैंक लिमिटेड
522 जुलाई 2026
(बुधवार)
प्रथम पाली -
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
प्रबंधकजिला सहकारी बैंक लिमिटेड

Also readBOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना यूपीसीआईएसबी को-ऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले यूपीसीआईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘संयुक्त सहकारी बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा 2026’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: प्राप्त आवेदनों की संख्या

यूपी कोऑपरेटिव भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 116 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से 15 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। नीचे सारणी में पदवार प्राप्त आवेदनों की संख्या सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:

क्रम संख्यापद का नामपदों की संख्याअंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदनों की संख्या
1प्रबंधक7770
2जूनियर प्रबंधक453077
3सहायक/ कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/ क्लेरिकल स्टाफ)578900
4सहायक/टाइपिस्ट2926
5सहायक इंजीनियर (सिविल)51210
कुल11614883


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications