Trusted Source Image

BPSSC Company Commander Recruitment 2026: बिहार में कंपनी कमांडर के पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 03:58 PM IST | 2 mins read

बिहार होमगार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक परीक्षण चरण को शामिल किया गया है।

बीपीएसएससी कंपनी कमांडर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएसएससी कंपनी कमांडर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) की ओर से बिहार होमगार्ड सेवा कैडर में गुल्म समादेशक (कंपनी कमांडर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक औ योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 30 जून से 30 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिक आयु पुरुष के लिए 37 वर्ष व महिला के 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगा।

BPSSC Bihar Home Guard Company Commander Notification 2026: कुल रिक्तियां

बीपीएसएससी कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 65 रिक्त पदों को भरा जाएगा, इनमें जनरल के 26 पद, ईडब्ल्यूएस के 7, ईबीसी के 12, बीसी के 7, बीसी फीमेल के 2, एससी के 10 और एसटी का 1 पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also readBPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा

बिहार होमगार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक परीक्षण चरण को शामिल किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बीपीएसएससी कंपनी कमांडर प्री एग्जाम में सफल होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों के लिए होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएसएससी बिहार कंपनी कमांडर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

BPSSC Home Guard Company Commander Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार होमगार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, विज्ञापन संख्या: 08/2026 - कंपनी कमांडर लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications