UPSSSC PET Result 2026: यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर और ब्लॉक आर्गनाइजर के लिए पीईटी रिजल्ट जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 10:28 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर 2026 पीईटी रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एवं ब्लॉक आर्गनाइजर 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से 295 पद भरे जाएंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमाण्डर और ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर एंड ब्लॉक आर्गनाइजर 2026 पीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए कुल 11781 अभ्यर्थियों का परिणाम एवं कट-आफ अंक आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून से 6 जुला, 2026 आयोजित की गई थी।

UPSSSC Platoon Commander and Block Organizer 2026: पीईटी रिजल्ट डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी रिजल्ट लिंक https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
  • ‘ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर के तहत मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देखने के लिए यहां क्लिक करें’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम जांचें।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also read CGSSB Forest Guard 2026 Phase-2: सीजी फॉरेस्ट गार्ड चरण 2 के लिए आवेदन शुरू, शुल्क और तिथियां जांचें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक आर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:

UPSSSC Platoon Commander and Block Organizer 2026 Cutoff: कटऑफ जांचें

लंबवत आरक्षण के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी हेतु कट-आफ 73.02 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी हेतु कट-आफ 69.81 अंक व अनुसूचित जनजाति श्रेणी हेतु कट-आफ 63.19 अंक निर्धारित हुआ है।

क्षैतिज आरक्षण -

क्रम संख्या कैटेगरी कटऑफ अंक

1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

59.79


2

दिव्यांगजन

पद विज्ञापित नहीं है।


3

सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक

54.15


4

महिला

70.35


5

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

59.72


6

होमगार्ड्स स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों हेतु

उपलब्धता की सीमा तक अभ्यर्थी अपनी-अपनी मूल श्रेणी में समाहित हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]