Trusted Source Image

UPSSSC Havildar Instructor 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी रिजल्ट जारी, मेन्स एग्जाम के लिए कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 09:00 AM IST | 1 min read

विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 (हवलदार इंस्ट्रक्टर) के तहत मेन्स एग्जाम के लिए अपना शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 209  पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 209 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार प्रशिक्षक (Havildar Instructor) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम नेगेटिव अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अलग करते हुए नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शार्टलिस्ट 10,025 अभ्यर्थियों का परिणाम एवं कट-आफ अंक आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है।

विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026 (हवलदार इंस्ट्रक्टर) के तहत मेन्स एग्जाम के लिए अपना शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

UPSSSC Havildar Instructor 2026 PET Result: डाउनलोड करें

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी हवलदार प्रशिक्षक 2026 पीईटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx पर जाएं।
  • हवलदार इंस्ट्रक्टर मेन्स एग्जाम 2026 शॉर्टलिस्टिंग स्टेटल लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर पीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें।

Also readHPPSC Assistant Professor 2026 PT: एचपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पर्सनॉलिटी टेस्ट डेट जारी, कॉल लेटर जांचें

UPSSSC Havildar Instructor 2026 Cutoff: कटऑफ अंक

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 209 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लंबवत आरक्षण के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी हेतु कट-आफ 70.35 अंक तथा अनुसूचित जाति श्रेणी हेतु कट-आफ 68.78 अंक व अनुसूचित जनजाति श्रेणी हेतु कट-आफ 57.26 अंक निर्धारित हुआ है।

क्षैतिज आरक्षण -

क्रम संख्याकैटेगरीकटऑफ अंक

1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

55.58

2

दिव्यांगजन

पद विज्ञापित नहीं है।

3

सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक

44.38

4

महिला

68.36

5

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

54.80

6

होमगार्ड्स स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों हेतु

उपलब्धता की सीमा तक अभ्यर्थी अपनी-अपनी मूल श्रेणी में समाहित हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications