Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 08:15 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा / 2023 के प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable) मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी एनफोर्समेंट कांस्टेबल 2023 फाइनल रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल का अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक/शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर घोषित किया गया है। आयोग ने 477 पदों के सापेक्ष 477 अभ्यर्थियों के चयन वाले अंतिम परिणाम को मंजूरी दे दी है।
नोटिस में कहा गया कि, “आयोग ने 39 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों एवं प्रमाणपत्रों के परीक्षण के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।”
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल अंतिम चयन परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल 2023 के लिए कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक | अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि |
|---|---|---|
अनारक्षित | 54.75 | 06.09.1998 |
अनुसूचित जाति | 47.00 | 20.06.2002 |
अनुसूचित जनजाति | 36.50 | 07.02.1999 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 54.25 | 25.02.1999 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए | 49.00 | 06.01.2000 |
| श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक | अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि |
|---|---|---|
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित | 37.25 | 28.08.1999 |
दिव्यांगजन | पद चिह्नांकित नहीं है | |
महिला | 41.25 | 10.07.1998 |
भूतपूर्व सैनिक | 40.75 | 15.01.1983 |
उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु | अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं | |