Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 07:31 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपी वन रक्षक प्रोविजनल उत्तर कुंजी 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थी उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2026 मुख्य लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “29 सितंबर, 2026 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति दर्ज करने संबंधी लिंक https://examqp.com/upssscForestWGv02A26/ पर जाकर चरणों/ प्रक्रिया का पालन करते हुए अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।”
अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शुल्क भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। 7 अक्टूबर के बाद आपत्ति लिंक स्वतः समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं: