UPSSSC Pharmacist Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा की सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के 564 पदों के लिए परीक्षा शहरों की अग्रिम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 29 जून 2026 को तीन जिलों में होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा-2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in और मोबाइल ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अपने परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना केवल तभी देख या डाउनलोड कर पाएंगे, जब वे मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर देंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी देखने से पहले अनिवार्य रूप से फीस जमा कर लें, अन्यथा वे अपनी डिटेल चेक नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर जारी की गई परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए है ताकि अभ्यर्थी अपनी यात्रा की तैयारी समय से कर सकें। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर अलग से सूचना दी जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा, जो मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड हो सकेगा।
UPSSSC Pharmacist Exam City Slip 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं या अधिकृत मोबाइल ऐप खोलें।
- अब मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- होमपेज पर 'Examination' सेगमेंट के अंतर्गत संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर परीक्षा जनपद की जानकारी आ जाएगी, इसे देखें और डाउनलोड कर लें।
UPSSSC Pharmacist Exam 2026: परीक्षा तिथि
आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 3 निर्धारित जनपदों में किया जाएगा। यह परीक्षा 29 जून 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]RSSB Forester Exam 2026: आरएसएसबी वनपाल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
आरएसएसबी ने वनपाल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई है यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देती है। परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम