UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कब होगा जारी? संभावित डेट, ऑफिशियल वेबसाइट, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | November 11, 2025 | 05:41 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष से यूपी पीईटी का स्कोरकार्ड रिजल्ट जारी होने के बाद 3 साल तक वैलिड रहेगा। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी राज्य में होने वाली ग्रुप सी भर्तियों में भाग लेने के लिए पात्र हो जाते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) जल्द ही प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी श्रेणीवार यूपी पीईटी कटऑफ अंक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करता है। यूपी पीईटी कटऑफ 2025 की गणना आवेदकों की कुल संख्या, उपलब्ध पदों की संख्या और प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखकर की जाती है।
UPSSSC PET Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSSSC UP PET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
UPSSSC PET 2025: स्कोरकार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
UPSSSC PET 2025: रिजल्ट के बाद क्या?
यूपी पीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही यूपीएसएसएससी द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों (मुख्य परीक्षाओं) में शामिल होने का मौका मिलेगा। यूपीएसएसएससी पीईटी के स्कोर के आधार पर हर भर्ती के लिए एक कट-ऑफ निर्धारित करेगा। जो उम्मीदवार इस कट-ऑफ को पार करेंगे, वे ही मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।
UPSSSC PET 2025: परीक्षा तिथि
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में राज्य भर के 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और समय 2 घंटे का निर्धारित था।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को समय भी दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की जारी होनी है। रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट आफ भी जारी करेगा।
UPSSSC PET 2025: संभावित कटऑफ
|
श्रेणी
|
अपेक्षित कट-ऑफ अंक
|
|---|---|
|
सामान्य / अनारक्षित (UR)
|
60–65 अंक
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
58–63 अंक
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
57–62 अंक
|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
55–60 अंक
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
50–55 अंक
|
|
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवार
|
58–63 अंक
|
|
स्वतंत्रता सेनानी परिवार
|
50–55 अंक
|
|
दिव्यांग (PwD)
|
45–50 अंक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी