Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 03:13 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई मेन्स मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट में रोल नंबर, उम्मीदवार की श्रेणी, उम्मीदवार का नाम और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 22 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
आयोग आमतौर पर मुख्य परीक्षा के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 70 दिनों के भीतर घोषित करता है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 रिजल्ट नवंबर 2025 में आने की उम्मीद है। हालांकि, यूपीएससी ने अभी तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की है।
यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
यूपीएससी सीएसई 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे:
एडेको इंडिया के निदेशक एवं प्रमुख (जनरल स्टाफिंग) दीपेश गुप्ता ने कहा, ‘‘इस वर्ष भारत में त्योहारों के दौरान भर्ती आर्थिक विश्वास और ‘गिग’ अर्थव्यवस्था की परिपक्वता को दर्शाती है।
Abhay Pratap Singh