UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी पेट 2023 संशोधित उत्तर कुंजी जारी, देखें डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 01:19 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। परीक्षा पिछले वर्ष 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (यूपी पेट 2023) की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इससे पहले पिछले साल 6 नवंबर को पेट परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।
यूपीएसएसएससी द्वारा 15 नवंबर 2023 तक उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। वहीं, कैंडिडेट्स से प्रत्येक आपत्तियों के लिए 100 रुपये का भुगतान शुल्क के रूप में कराया गया था।
यूपी पेट परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। आयोग जल्द ही यूपी पेट परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
UPSSSC PET 2023 Final Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें
पेट एग्जाम 2023 में शामिल अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से फाइनल आंसर की देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद पीईटी फाइनल पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार जिस परीक्षा तिथि और पाली में शामिल हुए थे, उसके लिए ‘पीईटी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक’ पर क्लिक करें
- अब फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर इसका सत्यापन करें।
अगली खबर
]Atal Residential School Admission 2024: अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में चयन परीक्षा के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर अधिकतम 140 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल