UPSSSC Lower PCS Mains Admit Card 2026: यूपी लोअर पीसीएस मेंस एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 02:33 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक Android Mobile App और अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC Lower PCS Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

यूपी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और जरूरी परीक्षा निर्देश दिए होंगे।

UPSSSC Lower PCS Mains 2026: परीक्षा तिथि

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन 1 सितंबर से, कुल रिक्तियां 32,388, अधिसूचना जारी

UPSSSC Lower PCS Mains 2026: परीक्षा पैटर्न

विषय
प्रश्नों की संख्या
कुल अंक
समय
सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण / रीजनिंग (General Intelligence Test / Reasoning)
25
50
--
सामान्य ज्ञान और समसामयिकी (General Knowledge & Current Affairs)
50
100
--
सामान्य विज्ञान और अंकगणित (General Science & Arithmetic)
50
100
--
सामान्य हिंदी (General Hindi)
25
50
--
कुल
150 प्रश्न
300 अंक
2 घंटे (120 मिनट)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]