Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 08:48 AM IST | 1 min read
एमपीईएसबी द्वारा ग्रुप-2 सबग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत पटवारी के साथ-साथ विभिन्न अन्य पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद संशोधन की भी तिथि बढ़ा दी गई है, अब उम्मीदवार 23 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि रोजगार पंजीयन पोर्टल के सर्वर में समस्या आने के कारण अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा के आवदेन पत्र भरने की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है।
एमपी ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ CPCT स्कोरकार्ड, हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। अगर उम्मीदवारों ने CPCT पास नहीं किया है, तो उन्हें प्रोबेशन के 3 साल के अंदर इसे पास करना होगा।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित | 500 रुपये |
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, PWD (मध्य प्रदेश मूल निवासी) | 250 रुपये |
सीधी भर्ती – बैकलाग | कुछ नहीं |
एमपी ऑनलाइन कियोस्क शुल्क | 60 रुपये |
पंजीकृत नागरिक यूजर लॉगिन शुल्क | 20 रुपये |
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध हैं। दोनों भर्ती प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवार अब अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं।
Santosh Kumar