UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिटी इंटिमेशन स्लिप upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 02:28 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसकी मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) यानी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। यह सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है ।
यूपीएसएसएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही सिटी स्लिप देख पाएंगे। इसलिए परीक्षा शहर की जानकारी देखने से पहले मुख्य परीक्षा की फीस जरूर जमा करें।
UPSSSC Lower PCS City Intimation Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Examination Segment' में जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी मांगी गई डिटेल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
- मुख्य परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
UPSSSC Lower PCS Exam City Slip 2026: प्रवेश पत्र अलग से होगा जारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की सूचना है, इसे मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र न समझा जाए। एडमिट कार्ड जारी होने के संबंध में अभ्यर्थियों को जल्द ही वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैलिड प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
UPSSSC Lower PCS Exam: मुख्य परीक्षा तिथि
यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई