UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू
Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 29 सितंबर तक संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल के 7,994 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित सभी उम्मीदवार 15 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे; ई-मेल, डाक या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए किसी भी दस्तावेज पर विचार नहीं किया जाएगा। तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा।
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया
यूपी लेखपाल भर्ती के दस्तावेज अपलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी, जिसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही अभ्यर्थी लॉगिन कर सकेंगे। लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो में चेहरा कम से कम 75% स्पष्ट दिखना चाहिए और बैकग्राउंड हल्का या सफेद होना चाहिए।
शैक्षणिक और आरक्षण संबंधी सभी दस्तावेजों की स्पष्ट प्रतियां ही अपलोड करनी होंगी। यदि किसी शैक्षणिक क्वालीफिकेशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट अलग-अलग हैं, तो उन्हें एक साथ स्कैन करके एक ही पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे 29 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि तक अपने अपलोड किए गए दस्तावेजों को देख और संशोधित कर सकते हैं।
दस्तावेजों के विवरण में समानता अनिवार्य
आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी आदि और अपलोड किए गए दस्तावेजों के विवरण में समानता होना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की भिन्नता होने पर उम्मीदवार को सुस्पष्ट एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण अपलोड करना होगा, जिस पर आयोग का निर्णय अंतिम होगा। इसके अलावा, आयोग द्वारा किसी भी समय मूल दस्तावेजों की मांग की जा सकती है, और गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर अभ्यर्थन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: समय रहते पूरी करें प्रक्रिया
आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, क्योंकि इंटरनेट, सर्वर या तकनीकी समस्याओं के आधार पर अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अभ्यर्थी 'Declaration' पर सहमति देकर Verification Code दर्ज करेंगे और सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले प्रिंट फॉर्म को डाउनलोड कर उसकी एक प्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल