UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | August 21, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 का अंतिम परिणाम और कट-ऑफ जारी कर दिया है, जिसमें 54 पदों के सापेक्ष 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है।

चयनित 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आगे की आवश्यक कार्रवाई संबंधित विभाग की ओर से की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने 54 पदों के सापेक्ष कुल 50 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया है। चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, वहीं श्रेणीवार उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 4 पद खाली रह गए हैं।

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: चयनित उम्मीदवारों की सूची

श्रेणी
पदों की संख्या
चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
अनारक्षित
34
34
अनुसूचित जाति
05
03
अनुसूचित जनजाति
03
01
अन्य पिछड़ा वर्ग
07
07
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए
05
05
कुल
54
50

Also read RPSC SI Telecom 2024 Final Result: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम फाइनल रिजल्ट जारी, 221 कैंडिडेट चयनित

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि
अनारक्षित
65
26.01.1996
अनुसूचित जाति
26.75
20.06.1995
अनुसूचित जनजाति
50
24.02.1990
अन्य पिछड़ा वर्ग
62.50
4.05.1997
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए
63.75
5.10.2000
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]